सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus : कोरोना काल में शादी में जा रहे हैं तो इन बातों का भी रखें ख्याल
- सपनों की राजकुमारी चाहिए तो इन गंधर्व को खुश कर लीजिए, सात अंजुली जल के साथ पढ़ें गंधर्व मंत्र
- महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं : इलाहाबाद हाई कोर्ट
- कौन है हरीश साल्वे की होने वाली दूसरी पत्नी कैरोलिन ब्रॉसर्ड?
- Bridal Tips For Skin Care: शादी नजदीक है तो डाइट में इन चीजों को करें शामिल और पाएं नैचुरल ग्लो
पूजा से लेकर तो सैफ-आमिर तक... इन बॉलीवुड सितारों ने की 40 की उम्र के बाद शादी
Photo : Instagram
सैफ अली खान-
40 साल की उम्र के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी की है। सैफ और करीना की उम्र में करीब 13 साल का फर्क है। वहीं सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह उनसे 12 साल बड़ी थी। सैफ और करीना का एक बेटा तैमूर अली खान भी है।
Photo : Instagram
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने काफी लंबे समय तक किरण राव को डेट करने के बाद 40 की उम्र में दूसरी शादी की थी। इससे पहले आमिर ने रीना दत्ता के साथ 21 साल की उम्र में शादी की थी। आमिर और किरण का एक बेटा आजाद खान है, जो सरोगेसी के जरिए पैदा हआ था।
Photo : Instagram
40 साल की उम्र में प्रीति जिंटा ने अमेरिका के कारोबारी गुडइनफ से शादी की। गुडइनफ प्रीति से 10 साल छोटे हैं। प्रीति पिछले कई सालों से उनके साथ डेट कर रही थीं और अचानक शादी कर सभी को चौका दिया। प्रीति का अफेयर गुडइनफ से पहले मशहूर उद्योगपति नेस वाडिया के साथ, लेकिन अचानक ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और ये कपल हो गया।
Photo : Instagram
संजय दत्त की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही है। संजय ने पहली शादी ऋचा शर्मा से की थी। पहली पत्नी की मौत के बाद संजय ने दूसरी शादी रिया पल्लै से की, लेकिनयह शादी कामयाब नहीं हो सकी। इसके बाद 2008 में संजय ने 48 साल की उम्र में तीसरी शादी मान्यता से की। मान्या और संजय के दो जुड़वा बच्चे शहरान और इकरा है।
Photo : Instagram
जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल संग 2014 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के समय जॉन की की उम्र 41 साल थी। प्रिया से शादी से पहले जॉन काफी लंबे समय तक बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में रहे थे।
Photo : Instagram
बॉलीवुड की रंगीला गर्ल अर्मिला मातोंडकर ने 41 की उम्र में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं।
