सम्बंधित जानकारी
- अमिताभ बच्चन की टॉप 10 फिल्में जो देखी जा सकती हैं बार-बार, आप भी ट्राय करें ऑनलाइन
- नेहा शर्मा की 'आफत-ए-इश्क' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस दिन होगी रिलीज
- पाखी हेगड़े का गाना म्यूजिक चैनल 'कबीरा म्यूजिक' से हुआ रिलीज
- 67 साल की हुईं रेखा, बचपन से ही देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब
- 'बिग बॉस ओटीटी' फेम जीशान खान हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, डायरेक्टर ने की थी यह डिमांड
अमिताभ बच्चन : एक सुपरस्टार ऐसा भी... | Amitabh Bachchan: The Mega Star of Bollywood
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का 11 अक्टोबर का जन्मदिन है। यह दिन उनके फैंस के लिए बहुत खास है। वे अपने तरीके से अपने प्रिय सितारे का जन्मदिन मनाते हैं। यूं तो बॉलीवुड में कुछ सुपरस्टार हुए हैं, लेकिन अमिताभ जैसा कोई नहीं। उनकी कुछ ऐसी विशेषताएं रही हैं जो दूसरों में नहीं थी।
एक सुपरस्टार ऐसा भी...
- जिसकी फिल्म के टिकट पाने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगा करती थी।
- जिसकी फिल्म के टिकट पाने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगा करती थी।
- एक शो में टिकट नहीं मिलता था तो दूसरे शो की लाइन में लग जाया करते थे।
एक सुपरस्टार ऐसा भी...
- जिसकी जिस दिन फिल्म रिलीज होती थी तो सुबह से शो शुरू हो जाया करते थे।
- जिसकी फिल्मों के महीनों तक टिकट नहीं मिलते थे।
एक सुपरस्टार ऐसा भी...
- जो टिकट ब्लैक करने वालों के लिए भगवान से कम नहीं था। अमिताभ की फिल्मों के टिकट ब्लैक कर वे अपना परिवार पालते थे।
- जो एक ही साल में 4-4 ब्लॉकबस्टर फिल्में देता था।
एक सुपरस्टार ऐसा भी...
- जिसकी फिल्मों महीनों तक सिनेमाघरों में चला करती थी। 50, 75 और 100 हफ्तों तक उतरती नहीं थी।
- जिसकी हर फिल्म आय के नए रिकॉर्ड्स बनाती थी।
एक सुपरस्टार ऐसा भी...
- लोग फिल्म में अमिताभ को ही देखने जाते थे, उन्हें कहानी, गानों, निर्देशन और अन्य कलाकारों से कोई मतलब नहीं रहता था।
- नंबर एक से लेकर नंबर दस तक वहीं था, बाकी स्टार्स की गिनती 11वें नंबर से शुरू होती थी।
- उसके एंट्री सीन पर सिनेमाघरों में पैसों की बरसात हुआ करती थी।
एक सुपरस्टार ऐसा भी...
- जब वह बीमार हुआ तो खून देने वालों की लाइनें लग गईं।
- जब वह बीमार हुआ तो खून देने वालों की लाइनें लग गईं।
- मंदिर-मस्जिद-गिरिजाघरों में लोगों ने प्रार्थना की, मन्नत मांगी।
- मुंबई घूमने आए लोग अमिताभ का बंगला भी देखने जाते हैं।
अगला लेख
