सम्बंधित जानकारी
- IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन क्यों रहा शानदार, जानिए क्या कहता है अंक शास्त्र?
- बुध का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-लाभ के बनेंगे प्रबल योग
- शनि ग्रह जब मेष में जाएगा तब होगा विश्व युद्ध या भारत-पाक का महायुद्ध, बहुत कम बचा है समय?
- परमा एकादशी 2026 का महत्व, पूजन विधि, मुहूर्त और सरल उपाय, जानें क्या खाएं, आज क्या न करें?
- 11 जून को बुध का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान
12 June Birthday: आपको 12 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!
12 June Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन क्यों रहा शानदार, जानिए क्या कहता है अंक शास्त्र?
आपका जन्मदिन: 12 जून
अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
व्यापार-नौकरी: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
घर-परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
करियर: किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap): एक भारतीय समाचार एंकर हैं जो हिंदी समाचार चैनल आज तक में प्रबंध संपादक के रूप में कार्यरत हैं।
पद्मिनी रामचंद्रन (Padmini Ramachandran): एक भारतीय अभिनेत्री और प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना थीं, जिन्होंने 250 से अधिक भारतीय फिल्मों में अभिनय किया।
नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar): भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
श्यामा (Shyama): भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
ई.श्रीधरन (E. Sreedharan): भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर जिन्हें कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय दिया जाता है।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: बुध का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-लाभ के बनेंगे प्रबल योग
