गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. जन्मदिन
  4. Today Happy Birthday

01 May Birthday: आपको 1 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

जन्मदिन पर गुब्बारे और केक का खूबसूरत चित्र
01 May Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 1 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: कैलाश मानसरोवर यात्रा के रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, जानिए कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई
 
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।
 

आपका जन्मदिन: 1 मई

 
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

 
करियर: पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।
 
सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। 
 
परिवार: पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। 
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
राधिका मदान (Radhika Madan): एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में काम करती हैं।
 
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma): एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं।
 
अजय ठाकुर (Ajay Thakur): एक भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान हैं।
 
अजित कुमार (Ajith Kumar ): एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं।
 
बलराज साहनी/ युधिष्ठिर साहनी (Balraj Sahni/Yudhishthir Sahni): भारतीय फिल्म और मंच अभिनेता थे, जिन्हें धरती के लाल के लिए जाना जाता है।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: May Monthly Horoscope 2026: मई राशिफल: ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगा बैंक बैलेंस!
लेखक के बारे में
वेबदुनिया धर्म-ज्योतिष टीम
पौराणिक कथा, इतिहास, धर्म और दर्शन के जानकार, अनुभवी ज्योतिष, लेखक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मई, 2026)