01 April Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 1 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
ALSO READ: Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या नहीं करें?
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।
आपका जन्मदिन: 1 अप्रैल
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
करियर: पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।
सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।
परिवार: पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
अजित वाडेकर (Ajit Wadekar): भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी।
मोहम्मद हामिद अंसारी (Mohammad Hamid Ansari): भारत के 13वें उपराष्ट्रपति।
जबीन जलील (Zabeen Jalil): हिन्दी सिनेमा की 1950 और 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
प्राण कृष्ण पारिजा (Pran Krishna Parija): भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।