गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. जन्मदिन
  4. Today Happy Birthday
Written By WD Feature Desk

27 March Birthday: आपको 27 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

केक का खूबसूरत फोटो
27 March Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 27 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: राम नवमी 26 और 27 मार्च 2026 की पूजा के शुभ मुहूर्त
 

आपका जन्मदिन: 27 मार्च

 
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। 
 
सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। 
 
परियार: मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। 
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
कोनिडेला राम चरण (Konidela Ram Charan): एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और उद्यमी हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं।
 
रेणुका शहाणे (Renuka Shahane): भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी और मराठी फिल्मों और कई टेलीविजन प्रस्तुतियों में अपने काम के लिए व्यापक रूप से जानी जाती हैं।
 
बनवारी लाल जोशी (Banwari Lal Joshi): भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो दिल्ली के उपराज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश, मेघालय और उत्तराखंड के राज्यपाल रह चुके हैं।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: रामनवमी 2026: श्रीराम के 5 प्रमुख मंत्र, जाप करने से मिलेगा सबकुछ
ये भी पढ़ें
Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मार्च, 2026)