19 March Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 19 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी।
आपका जन्मदिन: 19 मार्च
दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28.
शुभ अंक: 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82.
शुभ वर्ष: 2026, 2044, 2053, 2062.
ईष्टदेव: सूर्य उपासना तथा मां गायत्री.
शुभ रंग: लाल, केसरिया, क्रीम.
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।
परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। विवाह के योग बनेंगे। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta): भारतीय अभिनेत्री।
अगरचन्द नाहटा (Agarchand Nahata): जैन साहित्य के विशेषज्ञ तथा अनुसन्धानपूर्ण लेखक।
नारायण भास्कर खरे (Narayan Bhaskar Khare): मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!