शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. जन्मदिन
  4. Today Happy Birthday
Written By WD Feature Desk

07 February Birthday: आपको 7 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

चॉकलेट केक का फोटो कैंडल के साथ
07 February Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Bhanu Saptami 2026: क्यों मनाई जाती है भानु सप्तमी, जानें महत्व, पूजा विधि और व्रत के लाभ
 

आपका जन्मदिन: 7 फरवरी

 
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
 
शुभ वर्ष : 2026
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

 
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। 
 
कारोबार: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
श्रीकांत किदांबी (Srikanth Kidambi): भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पद्मश्री से सम्मानित।
 
शिखा सिंह शाह (Shikha Singh Shah): एक भारतीय अभिनेत्री, जो टेलीविजन उद्योग में अपने काम के लिए जानी जाती हैं।
 
प्राची शाह पंड्या (Prachi Shah Pandya): भारतीय अभिनेत्री, कथक नर्तकी, हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में कार्य करती हैं।
 
एस.रामचंद्रन पिल्लई (S. Ramachandran Pillai): केरल के भारतीय राजनीतिज्ञ, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य हैं।
 
रमाबाई भीमराव अंबेडकर (Ramabai Bhimrao Ambedkar): बी. आर. अंबेडकर की पहली पत्नी।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम
ये भी पढ़ें
Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 फरवरी, 2026)