31 January Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 31 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
ALSO READ: मकर राशि में ग्रहों का भारी जमावड़ा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क
आपका जन्मदिन: 31 जनवरी
दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,
mgid
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।
aniview
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
रुतुराज दशरथ गायकवाड़ (Ruturaj Dashrath Gaikwad): एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र टीम के लिए खेलते हैं।
एमी लुईस जैक्सन (Amy Louise Jackson): एक अंग्रेजी अभिनेत्री और मॉडल हैं जो भारतीय फिल्मों, मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं।
अमृता अरोरा लड़क (Amrita Arora Ladak): एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, टेलीविजन प्रस्तोता और वीडियो जॉकी (वीजे) हैं।
प्रीति जिंटा (Preity Zinta): भारतीय उद्यमी और पूर्व अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं।