सम्बंधित जानकारी
- Gudi padwa 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार नया साल रौद्र संवत्सर का, बृहस्पति राजा और मंगल रहेगा मंत्री
- Guru Mmithun Gochar 2025: गुरु का मिथुन राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर
- Saphala Ekadashi 2025 Date: सफला एकादशी व्रत कैसे रखें और कब होगा इसका पारण?
- राहुल गांधी का राजनीतिक करियर क्या हो गया है खत्म, जानिए लाल किताब का भविष्य
- Paus Amavasya 2025: पौस मास की अमावस्या का महत्व और व्रत के 5 फायदे
11 December Birthday: आपको 11 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!
11 December Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 11 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Paus Amavasya 2025: पौस मास की अमावस्या का महत्व और व्रत के 5 फायदे
दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।
आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।
सेहत और परिवार: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।
आज की सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
देवदत्त पटनायक (Devdutt Patnaik): एक वक्ता, चित्रकार और लेखक हैं।
दयानंद चन्द्रशेखर शेट्टी (Dayanand Chandrashekhar Shetty): भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता और मॉडल हैं।
प्रणव मुखर्जी (Pranab Mukherjee): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक और देश के राष्ट्रपति रहे है।
दिलीप कुमार (Dilip Kumar): भारतीय हिंदी फिल्म अभिनेता।
विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand): एक भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर और पांच बार के पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन हैं।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Gudi padwa 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार नया साल रौद्र संवत्सर का, बृहस्पति राजा और मंगल रहेगा मंत्री
