सम्बंधित जानकारी
- Guru gochar 2025: बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, चमक जाएगी किस्मत
- Dev Uthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी 1 नवंबर को है या कि 2 नवंबर 2025 को है? सही डेट क्या है?
- Dev Uthani Ekadashi Wedding Muhurat: देव उठनी एकादशी 2025 विवाह मुहूर्त है या नहीं?
- Shukra gochar 2025: शुक्र का तुला राशि में गोचर, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क
- Dev uthani ekadashi deep daan: देव उठनी एकादशी पर कितने दीये जलाएं
01 November Birthday: आपको 1 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!
01 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 1 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Guru gochar 2025: बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, चमक जाएगी किस्मत
आपका जन्मदिन: 1 नवंबर
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
करियर: पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।
सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।
परिवार: पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai): भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड।
रामकिंकर उपाध्याय (Ramkinkar Upadhyay): एक प्रसिद्ध कथावाचक और हिन्दी साहित्यकार थे।
नीता अंबानी (Nita Ambani): मुकेश अंबानी की पत्नी और एक व्यवसायी।
रमेश चंद्र लाहोटी (Ramesh Chandra Lahoti): भारत के 35वें मुख्य न्यायाधीश थे।
प्रभा खेतान (Prabha Khaitan): हिन्दी भाषा की एक प्रसिद्ध उपन्यासकार, कवयित्री और नारीवादी चिंतक थीं।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Shukra gochar 2025: शुक्र का तुला राशि में गोचर, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क
