मंगलवार, 30 सितम्बर 2025
  1. चुनाव 2025
  2. बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 समाचार
  4. tejashwi yadav attacks nitish kumar on fake budget announcement
Last Modified: पटना , रविवार, 28 सितम्बर 2025 (15:39 IST)

तेजस्वी ने नीतीश की घोषणाओं पर उठाए सवाल, पूछा कहां से आएंगे 7 लाख करोड़?

tejashwi yadav
Tejashwi Yadav news in hindi : राजद नेता एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार की बजट तथा हालिया घोषणाओं पर गंभीर सवाल उठाते हुए रविवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर राज्य का राजस्व कैसे बढ़ेगा, राशि कहां से आएगी और घोषणाएं धरातल पर कब पूरी होंगी।
 
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि पिछले कुछ समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुल मिलाकर 7.08 लाख करोड़ रुपए से अधिक की घोषणाएं कर चुके हैं, जबकि राज्य की वित्तीय स्थिति इतनी बड़ी योजनाओं को संभालने में सक्षम नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि बिहार का कुल बजट लगभग 3.16 लाख करोड़ रुपए हैं, जिसमें से करीब 2 लाख करोड़ रुपए वेतन, पेंशन और ब्याज जैसे प्रतिबद्ध मद में ही खर्च हो जाते हैं। इससे सरकार के पास योजनाओं और विकास कार्यों के लिए केवल लगभग 1.16 लाख करोड़ रुपए बचते हैं। ऐसे में ये घोषणाएं केवल जनता को भ्रमित करने और चुनावी माहौल बनाने का तरीका हैं।
 
तेजस्वी ने महिलाओं को 10 हजार रुपए की राशि देने की राज्य सरकार की योजना पर भी सवाल उठाया। उन्होंने तंज कसा कि नीतीश कुमार रुपया देकर बिहार का वर्तमान और भविष्य खरीदना चाहते हैं, लेकिन इस बार जनता उन्हें हटाएगी भी और हराएगी भी।
 
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में इंजीनियरों के यहां से करोड़ों रुपये बरामद होते हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती क्योंकि यह राशि ऊपर तक पहुंचती है। उन्हें जनता और विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहिए।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
J&K : कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर