सोमवार, 22 सितम्बर 2025
  1. चुनाव 2025
  2. बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 समाचार
  4. Amit Shah Slams Rahul Gandhi Over Vote Chori Claims, Accuses Congress Of Shielding Bangladeshi Intruders
Last Modified: पटना , गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 (17:34 IST)

Amit Shah : वोटर अधिकार यात्रा घुसपैठिया बचाव यात्रा, बिहार में राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह

Amit Shah
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार दौरे पर राहुल गांधी और आरजेडी पर जमकर निशान साधा। शाह ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा वोटर अधिकार यात्रा नहीं बल्कि घुसपैठिया बचाव यात्रा है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस हर बार फेक नैरेटिव फैलाती है। राहुल गांधी ने एक यात्रा की। उनकी यात्रा का विषय वोट चोरी नहीं था। उनका विषय अच्छी शिक्षा, रोजगार, बिजली, सड़कें नहीं थीं, बल्कि बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठियों को बचाना था। यह राहुल गांधी की घुसपैठिया बचाओ यात्रा थी। रोहतास जिले के डेहरी में 10 जिलों के चयनित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अन्य दलों में नेता चुनाव जीतते हैं, लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता ही चुनाव जीतते हैं।  
कांग्रेस की यात्रा पर सवाल उठाते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने पूछा कि क्या घुसपैठियों को वोट का अधिकार या मुफ्त राशन होना चाहिए? क्या घुसपैठियों को नौकरी, घर, 5 लाख रुपए तक का इलाज मिलना चाहिए? हमारे युवाओं की बजाय राहुल गांधी वोट बैंक घुसपैठियों को नौकरी दे रही है। 
शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने आरजेडी और उनके सहयोगियों को सरकार चलाने का मौका दिया, लेकिन वहां फिरौती और हत्या जैसी घटनाएं होने लगीं। इससे राज्य की समृद्धि नहीं हो सकती। अगर युवाओं को आगे बढ़ना है और बिहार को विकास की राह पर ले जाना है तो आने वाले चुनाव में एनडीए की सरकार को वोट देकर मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस क्षेत्र की 80 फीसदी सीटें जीतकर पार्टी को मजबूती दें। एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma