सोमवार, 15 सितम्बर 2025
  1. चुनाव 2025
  2. बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 समाचार
  4. big jolt to nitish kumar before bihar election
Last Modified: पटना , शुक्रवार, 5 सितम्बर 2025 (15:40 IST)

चुनाव से पहले नीतीश को बड़ा झटका, चुनाव से पहले 2 दिग्गजों ने छोड़ा साथ

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हुए दसई चौधरी और भुवन पटेल

nitish kumar
Bihar news in hindi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब जदयू नेता दसई चौधरी और भुवन पटेल अपने समर्थकों के साथ प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। ALSO READ: प्रशांत किशोर का बड़ा एलान, जानिए कहां से लड़ेंगे चुनाव?
 
दसई एमएलसी, 3 बार विधायक, सांसद और चंद्रशेखर सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे महुआ से चुनाव नहीं लड़ना है। मैं संगठन में काम करने आया हूं। वे वैशाली के राजापाकर से चुनाव लड़ सकते हैं।।
 
दसई ने कहा कि लालू प्रसाद की पार्टी से तीन बार विधायक रहने के बाद मैंने तन-मन-धन से नीतीश कुमार का साथ दिया। हालांकि, बाद में नीतीश ने हमपर ध्यान नहीं दिया। संगठन व सरकार में सहभागी नहीं बनाया। हम बार-बार उनसे अनुरोध करते रहे। मुलाकात भी की, लेकिन कोई सकारात्मक उत्तर नहीं मिला।
 
वहीं भुवन पटेल समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सबसे जीनियस मुख्यमंत्री हैं, लेकिन अब उम्र के अनुसार उनकी शारीरिक क्षमता कम हो रही है। उनके अगल-बगल के कुछ लोग ही सरकार चला रहे हैं। इससे समर्पित कार्यकर्ताओं को दिक्कत हो रही है।
edited by : Nrapendra Gupta