1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. Tips to make hair grow faster

क्या आपके बाल धीरे-धीरे बढ़ते हैं? तो जानिए बाल बढ़ाने के 5 उपाय

Tips to make hair grow faster
कहते है कि सुंदर, लंबे बाल लड़कियों का गहना होते है और खूबसूरती बढ़ाते है। लेकिन कई लड़कियों के बाल बहुत ही धीमी गति से बढ़ते है, उन्हें लंबे बाल पाने में महीनों व सालों लग जाते है। अगर आपके भी बाल बहुत ही धीरे बढ़ते हैं और आप इन्हें जल्दी बढ़ाने के लिए कोई उपाय करना चाहती हैं, तो आइए, हम आपको बताते हैं कि कौन से उपाय आपके बालों को बढ़ाने में मदद करेंगे -
 
1) आप नींबू के रस में आंवले का पाउडर मिलाएं। अब इसे बालों की जड़ों में लगाएं। ऐसा करने से बाल जल्दी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
 
2) थोड़े से शहद में, उससे डबल नींबू का रस मिलाएं। अब इसे बालों की जड़ों में लगाए फिर आधे घंटे बाद धो लें। इस प्रयोग को नियमित करे, जब तक आपको फर्क न दिखने लगे।
 
3) आम की गुठली में पिसे हुए आंवले मिलाएं। अब रात को सोते समय उसे सिर पर लगा ले और सुबह धो लें।
 
4) बादाम तेल को हल्का गुनगुना करके बालों में अच्छी तरह मसाज करें।  इसके आधे घंटे बाद बालों में शैंपू कर लें। इससे बाल तेजी से बढ़ते हैं और हेल्दी बनते हैं।
अगला लेख
गजब का है यह चुटकुला : मेरा पालन-पोषण ढंग से हो रहा है कि नहीं?