Sat, 13 Jun 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. Tips For Black Elbow

कोहनी का कालापन दूर करने के 5 घरेलू उपाय

कोहनी
भले ही आप एक खूबसूरत शरीर और चेहरे के मालिक हैं, लेकिन कोहनी का कालापन आपके व्यक्तित्व की खूबसूरती को कम कर सकती है। इसके उपाय के तौर पर जरूर जानिए यह 5 घरेलू टिप्स, जो आपकी कोहनी के कालेपन को कम करने में मददगार साबित होंगे - 
1 नींबू - नींबू आपकी कोहनी का रंग हल्का करने में काफी कारगर साबि‍त होगा। नींबू को काटकर अपनी कोहनी पर रगड़ें। ऐसा नियमित रूप से करने पर आपको कोहनी के कालेपन से निजात मिलेगा।
2 दूध -  कच्चा दूध भी त्वचा के कालेपन को कम करता है। कच्चे दूध में रूई को भिगोकर कोहनी पर लगाएं और जब यह सूख जाए तब धो लें। यह नुस्खा आप रोज आजमा सकते हो।



3 बेकिंग सोडा - दूध में बेकिंग सोड़ा को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को कोहनी के कालेपन पर रगड़ें और बाद में पानी से कोहनी को धो लें। नियमित इस नुस्खे को करने से कुहनी का कालापन आसानी से दूर हो जाएगा।
4 जैतून का तेल और चीनी - जैतून के तेल में एक चम्मच चीनी को तब तक मिक्स करें, जब चीनी के दाने हल्के घुल न जाएं। इसके बाद इसे कोहनी पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। कालापन दूर होगा और स्किन भी मुलायम भी होगी।
 
5 ऐलोवेरा - हल्दी, एलोवेरा जेल और दूध को शहद मे मिलाकर इसे कोहनियों पर लगाएं। करीब एक घंटे तक इसे सूखने दें और हल्के गरम पानी से धो लें। इस नुस्खे को सप्ताह में एक बार जरूर करना चाहिए।