सम्बंधित जानकारी
- Skin Care : गर्मी में Oily Skin दे सकती है Pimples अपनाएं ये 5 टिप्स
- Quarantine Beauty Tips : घर में ही बनाएं नाइट क्रीम और पाएं फ्लॉलेस स्कीन
- Hair Care : बालों के झड़ने से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, जो बालों को बनाए स्वस्थ और मजबूत
- Quarantine Beauty Tips: इन टिप्स को अपनाएं और अनचाहे बालों से निजात पाएं
- Hair Spa At Home : लॉकडाउन से परेशान होने की जरूरत नहीं, घर में ही करें पार्लर जैसा हेयर स्पा
Beauty Tips: खूबसूरत और क्लीयर स्कीन के लिए नाइट केयर रूटीन को न करें नजरअंदाज
खूबसूरत और क्लीयर स्कीन के लिए स्कीन केयर रूटीन का होना बेहद जरूरी है ताकि स्कीन की सही तरह से देखभाल हो सके। हम अक्सर दिन के समय अपनी स्कीन केयर पर पूरा ध्यान देते हैं लेकिन रात में बिना स्कीन केयर रूटीन फॉलो किए सो जाते हैं जिसका नतीजा होता है चेहरे पर डलनेस और मुंहासे।
यदि आप भी चाहती हैं कि आपकी स्कीन फ्रेश और क्लीयर नजर आए तो नाइट केयर रूटीन को बिलकुल भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि रात में हमारी त्वचा प्रदूषण से बची रहती है और त्वचा की देखभाल के लिए पोषक तत्व त्वचा में अच्छे तरीके से अपना काम करते हैं।
जब आप सो रहे होते हैं, तो आपकी त्वचा उस समय सांस लेती है और इस दौरान आप अपनी त्वचा की देखभाल पर पूरा ध्यान देंगे तो नतीजे आपको कुछ ही समय में नजर आने लगेंगे।
तो आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स, जो आपको नाइट केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए।
फेस वॉश का करें इस्तेमाल
नाइट केयर रूटीन में सबसे पहले आपको अपने चेहरे को क्लीन करना है एक अच्छे फेसवॉश से, जो आपकी स्कीन पर सूट करता है। इससे आपके चेहरे पर जमी गंदगी साफ हो जाती है, साथ ही आपकी त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल भी साफ हो जाता है इसलिए बिना चेहरे को फेस वॉश से क्लीन किए सोने के लिए न जाएं।
सीरम
स्कीन को सॉफ्ट रखने के लिए सीरम का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। आप अपनी नाइट स्कीन केयर रूटीन में सीरम को जरूर शामिल करें। ध्यान रहे, आप अपनी त्वचा के हिसाब से सीरम का चुनाव करें जिससे कि आपकी त्वचा को कोई नुकसान न पहुंच पाए।
नाइट क्रीम
एक अच्छे नाइट स्कीन केयर रूटीन में नाइट क्रीम का होना बेहद जरूरी है। यह आपकी स्कीन में मॉइश्चराइज करने में बहुत मदद करती है, साथ ही नाइट क्रीम के नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा में जमी डेड स्कीन भी क्लीयर होती है, साथ ही चेहरे पर डलनेस भी धीरे-धीरे कम होती जाती है।
