सम्बंधित जानकारी
- Banana Face Packs से पाएं गजब का निखार, जानिए कैसे करें पेस्ट तैयार
- Benefits Of Tea Tree Oil : त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है टी ट्री ऑइल, जानिए बेहतरीन लाभ
- Skin Care Tips : स्ट्रॉबेरी फेसमास्क से पाएं जादुई निखार, जानिए कैसे करें इसे तैयार
- Home Remedy For Skin Warts : इन आसान उपायों की मदद से पाएं त्वचा के मस्सों से छुटकारा
- skin care routine for glowing : रात में सोने से पहले इन टिप्स को करें फॉलो और कुछ ही दिनों में पाएं ग्लोइंग स्किन
Natural facepack : चावल के आटे से पाएं खूबसूरत और बेदाग त्वचा, अपनाएं खास टिप्स
खूबसूरत त्वचा सभी की चाहत होती है जिसके लिए घंटों पार्लर में समय बिताने से भी हम पीछे नहीं हटते। लेकिन हम भूल जाते हैं कि हमारी रसोई में ही खूबसूरती का खजाना छुपा हुआ है। अधिकतर आपने सुना होगा की प्राकृतिक चीजें ही बेहतर होती हैं।
वो इसलिए कि यदि वो कोई फायदा नहीं करती तो कोई नुकसान भी नहीं करती हैं। इसलिए हमारी त्वचा के लिए घरेलू उपाय सबसे सही और बेहतर होते हैं। इन्हीं उपायों में शामिल है चावल का आटा, जो आपकी त्वचा को खूबसूरत और आपके चेहरे से डेड स्कीन निकालने में बहुत मदद करता है।
तो आइए जानते हैं चावल के आटे से आप कैसे अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकते हैं?
चावल का आटा कील-मुंहासों की परेशानियों से राहत पहुंचाता है। अगर आपको कील-मुंहासों की समस्या है तो चावल के आटे में 1 चम्मच दही मिलाकर इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं।
चावल के आटे में कच्चा दूध मिक्स करके घोल तैयार कर लें और इसे हल्के हाथों से चेहरे की स्क्रबिंग करें। 5 मिनट तक इसे यूं ही चेहरे पर लगा रहने दें, फिर कुछ देर बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।
चावल का आटा लें। अब इसमें 1 अंडे की सफेदी को फेंट लें। अब इस तैयार पेस्ट से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और अपना चेहरा धो लें।
शहद और चावल के आटे को समान मात्रा में मिला लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें, साथ ही इस पैक को अपनी गर्दन पर भी जरूर लगाएं और सूखने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। यह पैक आपके चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करेगा।
