सम्बंधित जानकारी
- Beauty Tips : क्या आप जानते हैं Apple facepack के फायदे
- Makeup tips : मेकअप में इन बातों को बिलकुल न करें नजरअंदाज, त्वचा को होगा नुकसान
- Holi Tips : होली के त्योहार पर मस्ती के साथ ही रखें खुद का भी ख्याल
- Holi Tips : घरेलू उबटन से छुड़ाएं चेहरे पर लगा रंग
- इन घरेलू तरीकों को अपनाकर पाएं Straight Hair
Pre Holi Skin Care : होली पर त्वचा की सुरक्षा को न करें नजरअंदाज
होली रंगों का त्योहार है और इस त्योहार में रंगों से दूर रहना मुमकिन भी नहीं। लेकिन त्वचा की सुरक्षा को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि रंगों का हमारी त्वचा पर खराब असर भी होता है और यह परेशानी लंबे समय तक बनी रहती है।
तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स के बारे में जिसके इस्तेमाल से आप होली के त्योहार में रख सकती हैं अपनी त्वचा का पूरा ख्याल।
सबसे पहले आप अपनी त्वचा और अपने बालों पर अच्छी तरह से तेल लगा लें। अपने बालों में तेल लगाकर आप बालों का जूडा बनाकर आप रख सकती हैं जिससे कि आपके बालों को नुकसान न पहुंचे।
सनस्क्रीन को न करें नजरअंदाज
घर से बाहर निकलने से पहले अच्छी तरह से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसे अपने हाथ-पैरों और अपनी पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें और ध्यान रखें कि सनस्क्रीन बाहर निकलने के आधे घंटे पहले लगाएं।
नेल पॉलिश का इस्तेमाल जरूर करें
अब बात आती है आपके नाखूनों की। अपने नाखूनों को रंग से सुरक्षित रखने के लिए नेल पॉलिश का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपके नाखूनों पर रंग नहीं चढ़ेगा और आपके नाखून सुरक्षित भी रहेंगे।
होंठों की देखभाल के लिए
होंठों की देखभाल के लिए वैसलीन का इस्तेमाल करें, फिर इसके बाद आप लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके होंठ रंगों के दुष्प्रभाव से बचे रहेंगे।
ध्यान रहे
चेहरे पर से रंग को निकालने के लिए साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल बहुत ज्यादा न करें और अपने चेहरे को बहुत रगड़ने से भी बचें।
उबटन का इस्तेमाल
फेसवॉश या साबुन की अपेक्षा आप अगर उबटन का इस्तेमाल करें तो यह आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
