सम्बंधित जानकारी
- खूबसूरत आई लैशेस पाने के लिए मस्कारा लगाते वक्त ना करें ये 4 गलतियां
- जिद्दी ब्लैकहेड्स से पीछा छुड़ाने के 4 घरेलू उपाय, जरूर आजमाएं
- खूबसूरत-मुलायम पैरों के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय
- चेहरे की ढीली पड़ी त्वचा में कसाव लाने के 5 शानदार टिप्स
- राखी पर करना है फटाफट मेकअप, तो जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
बेदाग, सुंदर चेहरे के लिए आजमाएं मलाई-नींबू का ये होममेड फेस पैक
चेहरे पर जमी ना दिखने वाली गंदगी को हटाने के लिए आपको हर बार पार्लर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर भी कुछ ऐसे फेस पैक तैयार कर सकती है जो घर बैठे आपको पार्लर वाला ट्रीटमेंट दे देंगे। ऐसा ही एक होममेड फेस पैक है मलाई-नींबू का पैक। आइए, जानें इसे तैयार करने की आसान सी विधि -
1 मलाई और नींबू का पैक बनाने के लिए 2 चम्मच दूध की मलाई में नीबू का रस तब तक डालकर हिलाते रहे जब तक कि यह मिश्रण घी जैसा न बन जाए।
2 अब इस पैक को चेहरे व गर्दन पर लगाकर ऊंगलियों से धीरे-धीरे मलते रहें।
3 पैक को 15 मिनट लगाए रखने के बाद गुनगुने पानी से उसे धो लें।
4 इस पैक को लगाने से आपकी त्वचा पर जमे मैल की सफाई होती है और चेहरे की चमक भी बढ़ती है।
