सम्बंधित जानकारी
- Hair care : इन टिप्स को अपनाएं, बालों को प्रदूषण से बचाएं
- Beauty Tips : क्या आप जानते हैं Apple facepack के फायदे
- Beauty Tips: इस आसान उपाय से दूर होगी चेहरे के खुले रोम छिद्रों की परेशानी
- Beauty Care: इन 5 टिप्स को अपनाकर पाएं स्वस्थ और सुंदर नाखून
- Skin care : इन 5 आदतों से पहुंचता है आपकी त्वचा को नुकसान, जरूर जानें
Beauty Tips: आंखों का makeup करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
कजरारी बड़ी-बड़ी आंखें बहुत ही सुंदर दिखती हैं। आप जब अपनी आंखों का मेकअप करती हैं तो इसका उद्देश्य यही होता है कि अपनी आंखों को मनचाहा शेप दे पाएं और उन्हें खूबसूरत दिखा सकें। लेकिन क्या आप भी आंखों के मेकअप से संतुष्ट नहीं हो पातीं और मेकअप करते हुए परेशानी आती है? यदि हां, तो सुंदर कजरारी आंखों के लिए आई मेकअप करते हुए इन टिप्स को अपनाएं -
1. कजरारे नैनों के बगैर मेकअप पूरा नहीं होता। इसके लिए आप अगर जैल लाईनर का उपयोग करना चाहती हैं, तो अपनी काजल पेंसिल को जेल आईलाईनर के रूप में भी प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए काजल पेंसिल को लाइटर के सामने कुछ सेकंड तक रखकर ठंडा करें। इसके बाद उसे लाईनर की तरह प्रयोग करें। बिल्कुल जेल आईलाईनर की तरह दिखाई देगा।
2. अगर मेकअप करने के बाद भी आपकी आंखें सूजी हुई नजर आ रही हैं, तो इसके लिए कंसीलर का आंखों के आसपास सही तरीके से प्रयोग करें। कंसीलर को आंखों के नीचे त्रिकोण आकार में लगाएं जिसका एक कोना नीचे की तरफ रहे। इस तरह से मेकअप करने के बाद आपकी आंखों की सूजन और काले घेरे दोनों ही छिप जाएंगे।
3. यदि आपकी आंखों का आकार छोटा होने के कारण आप अपनी आंखों के मेकअप से संतुष्ट नहीं हो पा रही हैं, तो आंखों में अंदर की तरफ सफेद काजल का प्रयोग करें और बाहर की तरफ काले रंग का काजल लगाएं। इसेक आलावा सफेद आईलाईनर भी आपकी आंखों को बड़ा दिखाने में मदद करेगा।
