1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. home remedies for pimple removal

Home Remedies For Pimple : पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, अगर अपना लिए ये 8 घरेलू समाधान

पिंपल्स
पिंपल्स की समस्या तैलीय त्वचा के लिए  और भी बढ़ जाती है। तैलीय त्वचा पर धूल के कण चिपकने की आशंका अधिक होती है। ऐसे में चेहरे पर गंदगी जमा होने के साथ ही पिंपल्स की परेशानी भी बढ़ जाती है। हम आपको ऐसे असरकारी घरेलू उपाय बताते हैं जो पिंपल्स का नामोनिशान मिटाने में मदद करेंगे -
 
1 जामुन की गुठली को पानी में घिसकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स दूर होते हैं।
 
2 दही में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर उसे चेहरे पर लेप करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में पिंपल्स दूर हो जाते हैं।
 
3 तुलसी व पुदीने की पत्तियों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें तथा थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी पिंपल्स से निजात मिलती है।
 
4 नीम के पेड़ की छाल को घिसकर पिंपल्स पर लगाने से भी पिंपल्स घटते हैं।
 
5 जायफल में गाय का दूध मिलाकर पिंपल्स पर लेप करना चाहिए।
 
6 हल्दी, बेसन का उबटन बनाकर चेहरे पर लगाने से भी पिंपल्स दूर होते हैं।
 
7 नीम की पत्तियों के चूर्ण में मुलतानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें व इसे चेहरे पर लगाएं।
 
8 नीम की जड़ को पीसकर पिंपल्स पर लगाने से भी वे ठीक हो जाते हैं। काली मिट्टी को घिसकर पिंपल्स पर लगाने से भी वे नष्ट हो जाते हैं।
 
अगला लेख
Benefits Of Mustard Oil : स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर है सरसों का तेल, जानिए बेहतरीन लाभ