सम्बंधित जानकारी
- Home Remedies For Itching:खुजली की समस्या से राहत देंगे 5 घरेलू उपाय
- Beauty Tips : जानें फेशियल और क्लीनअप में क्या है अंतर
- ग्रीन टी से ज्यादा लाभकारी है नीली चाय, जानिए 5 गजब के फायदे
- skin care tips-माथे पर अनचाहे बालों को इन घरेलू उपायों से मिल सकता हैं छुटकारा
- Karwachauth 2021 instant ग्लो के लिए घर पर कैसे करें गोल्ड फेशियल
Eyebrow dandruff : 4 आसान तरीकों से दूर करें आइब्रो के डैंड्रफ
बालों में जब डैंड्रफ होने लगता तो हमारे कपड़ों पर गिरता है, सोते वक्त तकिए पर गिरता है, तो कभी बालों में अलग तरह से झाई मारता है। इतना ही नहीं बालों में डैंड्रफ होने पर बहुत तेजी से खुजली होती है। और जब खुजालते हैं तो वह सफेद स्किन हमारे हाथों में आ जाती है या नाखून में फंस जाती है। ऐसा ही कुछ आईब्रो के साथ भी होता है। आइब्रो में डैंड्रफ होने पर खुजली होने लगती है, सफेद पार्टिकल्स दिखते हैं। वहीं मेकअप करने के बाद आइब्रो या उसके आस-पास की स्किन भी प्रभावित होती है और वह भी निकलने लगती है... इसलिए जानते हैं 4 आसान तरीके कैसे हटाएं आइब्रो से डैंड्रफ।
1. नीम का तेल - इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। इसे लगाने के लिए रूई में थोड़ा सा तेल ले और रात को भौंहों पर लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर चेहरे को धो लें। इससे आपको डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
2. मेथी दाने - इसमें मौजूद एमिनो एसिड की मदद से डेड स्किन पूरी तरह से निकल जाएगी। इसके लिए रात को सबसे पहले पानी में थोड़े से मेथी दाने भिगो दें। सुबह इसका पेस्ट बनाकर उसे भौंहों पर लगा लें। 10 मिनट बाद पानी से धो लें। 1 सप्ताह तक इसका प्रयोग करें आपको भौंहों में फर्क नजर आएंगा।
3.एलोवेरा जेल - एलोवेरा जेल कई गुणों से भरपूर पौधा है। इसमें मौजूद तत्व स्किन को हाइड्रेट करते हैं, खुजली या स्किन निकलने जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते हैं। जेल को आप सीधे लगा सकते हैं। 15 मिनट उसे लगाकर रखें। इसके बाद 5 मिनट हल्के हाथों से रब करें। इससे मौजूद डेड स्किन निकल जाएगी। 15 दिन तक लगातार करने के बाद थोड़ा फर्क नजर आने लगेगा।
4. बादाम तेल - इसमें जिंक, विटामिन प्रमुख रूप से मौजूद रहता है। गुनगुना गरम कर उसे भौंहों पर लगा लीजिए। और हल्के हाथों से मसाज करके सो जाइए। अगले दिन सुबह पानी से धो लें। आपको हल्कापन महसूस होगा।
