सम्बंधित जानकारी
- हरतालिका तीज पर हरगिज न करें ये 10 काम
- मां पार्वती आरती : हरतालिका तीज व्रत पर इस आरती से करें देवी पार्वती को प्रसन्न
- Teej Recipes : इन खास मिठाइयों से करें तीज सेलिब्रेशन, पढ़ें एकदम आसान विधियां
- Hartalika Teej 2021 : इन 16 श्रृंगार से मनाएं हरतालिका तीज, हर श्रृंगार है खास, जानिए महत्व
- Hartalika Teej 2021: हरतालिका तीज पर बन रहे हैं बहुत शुभ संयोग, भगवान शिव-पार्वती के शुभ मंत्र
Hartalika Teej : मेहंदी का रंग चढ़ेगा गहरा, जानिए 5 आसान तरीके
हरतालिका तीज पर महिलाएं 16 श्रृंगार करके सजती-संवरती है। उन्हीं में से मेहंदी भी श्रृंगार का ही हिस्सा है। इसके बिना तीज-त्योहार या किसी भी प्रकार का पर्व पूरा नहीं होता है। हरतालिका तीज एक विशेष पर्व होता है, इस दिन महिलाएं अच्छीतरह साज-श्रृंगार करके भगवान शिव जी और मां पार्वती जी की पूजा करती है और भगवान से अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती है, साथ ही परिवार के सुख की मंगलकामना करती है।
बदलते दौर में मेहंदी के रंग भी फीके पड़ने लगे हैं। कुछ नुस्खें है जिन्हें फॉलो कर आप अपनी मेहंदी का रंग गहरा कर सकती हो।
तो आइए जानते हैं 5 आसान से टिप्स-
1. मेहंदी को घोलते समय उसमे में सादा पानी नहीं मिलाते हुए चाय की पत्ती का पानी डालें। इसे बनाने के लिए तपेली में एक कप पानी रखें,उसमे पत्ती डाल दें। पानी को थोड़ी देर उबाल लें और ठंडा होने के बाद उससे मेहंदी घोल लें।
2. मेहंदी घोलने से पहले मेहंदी में ही तेल डाल दें। इससे मेहंदी का कलर एक जैसा आता है। वहीं मेहंदी हल्की सी सुख जाने के बाद एक कटोरी में पानी लेकर उसमें शक्कर डाल दें। इसके बाद रूई की मदद से मेहंदी पर लगाएं। कलर अच्छा आएगा।
3. मेहंदी सूखने के बाद आप रूई की मदद से अचार का तेल भी लगा सकते हैं। इससे मेहंदी का कलर खूब जमेगा।
4. मेहंदी सूखने के बाद आप इसे हटा देते हैं, और लेकिन पानी से हाथ नहीं धोएं। इसके पहले थोड़ी देर के लिए घरेलू बाम का इस्तेमाल करें। अपने हाथों पर हल्के हाथों से लगा लें ।ध्यान रहे उंगलियों के पोरस पर नहीं लगाएं। ताकि गलती से आंख में नहीं लग जाएं।
5. मेहंदी सूखने के बाद रूई की मदद से हल्के हाथों से मेहंदी का तेल लगा लें। इसके बाद करीब 3 घंटे तक हाथों पर पानी नहीं लगाएं। फिर देखिए कितना गहरा रंग आता है।
