सम्बंधित जानकारी
- व्यस्त रहने वाली कामकाजी महिलाओं के लिए 'स्मार्ट ब्यूटी टिप्स'
- चायपत्ती का पानी बालों में लगाएं और सबसे बड़ी समस्या से निजात पाएं
- सुंदरता पाने के लिए बीयर के 5 इस्तेमाल आपको हैरान कर देंगे
- चेहरे पर बार-बार मुंहासे आने से परेशान है? तो उनसे पीछा छुड़ाने के 5 तरीके आजमाएं
- स्वस्थ और सुन्दर शरीर पाने के लिए पिएं ये 5 प्रकार की चाय
कॉफी केवल पीने के ही नहीं, चेहरे को निखारने के भी काम आ सकती है
चाहे आपको कॉफी पीना ज्यादा न पसंद हो लेकिन इसका फेस पैक बनाकर आप चेहरे पर जरूर लगा सकते है। कॉफी का फेस पैक आपके सौन्दर्य को निखारने के लिए बहुत काम आ सकता है। आइए, जानते हैं 3 प्रकार से कॉफी के फेस पैक को बनाने का तरीका -
1. हनी-कॉफी पैक :
हमें कॉफी और शहद बहुत पसंद हैं! और दोनों को मिलाने पर सोचिए हमें कितना लाजवाब पेस्ट मिलेगा। खूबसूरत, नरम त्वचा पाने के लिए प्रत्येक की 1-1 चम्मच मिलाएं और अपने चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद इसे धो लें।
2. कोको-कॉफी पैक :
इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है! यदि इस कॉम्बो के बारे में सोचकर आपके मुंह में पानी आ रहा है तो सोचिए ये आपके चेहरे के लिए क्या कर सकते हैं! कोको और कॉफी दोनों एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और थोड़ा-सा शहद (एक और एंटीऑक्सीडेंट) का उपयोग करके यह पेस्ट लगाकर आप अपनी त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ आप पूरे दिन की जमा गंदगी भी साफ कर सकेंगे...
3. सूखी त्वचा के लिए पैक :
कॉफी पाउडर के साथ जरा-से जैतून के तेल का मिश्रण करके आपको सूखी त्वचा के लिए एक उपयोगी उपाय मिल जाएगा। बस इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। पैक को सूखने न दें, गीला रहे तब ही इसे धो लें।
