Sat, 25 Jul 2026

Notifications

BBChindi

'वो रोज़ मेरे घर के आगे पॉटी करती है'

Last Modified:?> Thursday, 21 September 2017 (11:02 IST)
Widgets Magazine
कोलोरेडो पुलिस एक की तलाश कर रही है जो लगभग रोज़ सुबह जॉगिंग के वक्त एक परिवार के घर के आगे पॉटी यानी करती है। पुलिस ने इस महिला का नाम दिया है, 'मैड पूपर' यानी पॉटी करने वाली पागल महिला।
 
कैथी बडी का कहना है कि हालांकि उनके घर के नज़दीक सार्वजनिक बने हुए हैं लेकिन हाल में हफ्तों में इस महिला ने सात बार उनके घर के आगे पॉटी किया है। वो कहती हैं कि उनके बच्चों ने कोलोरैडो स्प्रिंग्स में उनके घर के सामने इस महिला को मलत्याग करते देखा है। शहर के पुलिस ने इस महिला की हरकत को 'अजीब' कहा है।
 
लेफ्टिनेंट होवर्ड ब्लैक ने बीबीसी को बताया इस अपराध के लिए जॉगर पर सार्वजनिक स्थानों पर मूत्र विसर्जन और मलत्याग पर रोक लगाई जा सकती है। वो कहते हैं, "मैंने अपने 35 साल लंबे पुलिस करियर में ऐसा कुछ नहीं देखा।"
 
पुलिस ने महिला के मानसिक रूप से बीमार होने के संभावनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है। कैथी बडी ने टीवी डैनल केकेटीवी को बताया है कि उन्होंने उस महिला को देखा है।
 
वो कहती हैं, "एक दिन जब मैं बाहर निकली तो मैंने उन्हें मेरे घर के आगे ही पॉटी करते हुए देखा। मैंने पूछा क्या तुम वाकई मेरे बच्चों के सामने बैठ कर पॉटी कर रही हो? उसने कहा, ओह, माफ़ कीजिएगा?"
 
"मुझे लगा कि वो वापस आएंगी और अपनी पॉटी साफ करेंगी, लेकिन वो तो लौटी ही नहीं। और तो और हमने उनसे बाद में दो बार और पकड़ा लेकिन उन्होंने मेरे घर के सामने पॉटी करने का समय बदल दिया है क्योंकि वो जानती हैं कि मैं निगरानी रख रही हूं।"
 
"मैंने अपने घर के आगे साइन बोर्ड लगाया है कि भगवान के लिए आपसे गुज़ारिश है मेरे घर के आगे पॉटी करना बंद कीजिए।" हालांकि कैथी कहती हैं कि इस साइनबोर्ड के लगाने का महिला जॉगर पर कोई असर नहीं पड़ा है।
BBChindi
Read more on : महिला जॉगर मैडम पूपर पॉटी शौचालय मलत्याग कैथी बडी Potty Toilets Excretion Madam Paper Cathy Buddy कोलोरेडा पुलिस Colorado Police Women's Jogger