सम्बंधित जानकारी
- Ram Mandir Ayodhya : 22 जनवरी को ही क्यों हो रहा है राम मंदिर का उद्घाटन, जानिए ज्योतिषीय कारण
- मुस्लिम युवाओं शरीर पर राम का टैटू, महिलाओं की मेहंदी में सीता राम, राम नाम का टैटू बना ट्रेंड
- टीवी के राम, सीता और लक्ष्मण पहुंचे अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लेंगे भाग
- पीएम मोदी ने जारी की अयोध्या राम मंदिर पर डाक टिकटों की किताब
- Ram Mandir Ayodhya : भगवान श्रीराम ने किस उम्र में क्या किया था, जानिए
अलीगढ़ के चाचा नेहरू मदरसे में गूंजेगा राम नाम, होंगे भजन-कीर्तन
Lord Shri Ram Bhajan Kirtan in Aligarh Madrasa: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर यूपी ही नहीं पूरा देश उत्साहित है। इस समारोह में हिंदुओं के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोग भी हिस्सा ले रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जितनी खुशी हिन्दुओं में है, उससे ज्यादा मुस्लिमों में उत्साह है। इसका ताजा उदाहरण सामने आया है।
दरअसल, अलीगढ़ में चाचा नेहरू मदरसा है, जहां भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मदरसे में रामधुन के साथ भजन-कीर्तन किया जाएगा। मदरसे के बच्चों के दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ होती है। सभी बच्चे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर काफी उत्साहित हैं।
गंगा जमुना तहजीब पर विश्वास : बता दें कि अलीगढ़ के सिविल लाइन इलाके में स्थित मदरसा चाचा नेहरू के प्रिंसिपल और AMU के पूर्व प्रोफेसर डॉ मोहम्मद इलियास ने मीडिया को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह भारतीय संस्कृति और गंगा जमुना तहजीब पर विश्वास रखने वाले लोग हैं। इसलिए 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन उनका मदरसा भी इस समारोह में भाग लेगा और बच्चों के साथ भजन-कीर्तन गाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी का जा चुकी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मदरसे का पूरा स्टाफ काम में लगा हुआ है।
गायत्री मंत्र से दिन की शुरुआत : मदरसे के वाइस प्रिंसिपल यासमीन ख़ालिद बताया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हम अपना पूरा सहयोग दे देंगे। मदरसा में पढ़ने वाले बच्चे इस कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र से होती है। सुबह आते ही बच्चे सबसे पहले गायत्री मंत्र पढ़ते हैं उसके बाद इनके दिन की शुरुआत होती है। वहीं बच्चे भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन भजन और श्लोक गाने को लेकर बहुत उत्साहित है। उन्होंने आगे कहा हम सेकुलर लोग हैं, हर भागीदारी में शामिल है हमारा भारत बहुत महान है हम सब इस में हिस्सेदार हैं।
Edited By : Navin Rangiyal