सम्बंधित जानकारी
- अंतरिक्ष से कैसा दिखता है अयोध्या का भव्य राम मंदिर? ISRO ने जारी की सैटेलाइट फोटो
- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह : टीशर्ट, पास और प्रसाद के नाम पर Cyber ठगी, एक्शन में योगी सरकार
- अरिचल मुनाई गए पीएम मोदी, कोठंडारामस्वामी मंदिर में की पूजा, क्या है दोनों का भगवान राम से संबंध
- 18 करोड़ राम भक्तों ने दान किए 3200 करोड़, ब्याज के पैसों से ही बन गया रामलला का मंदिर
- प्राण प्रतिष्ठा समारोह: दुल्हन सी सजी अयोध्या, राम नगरी में दीपोत्सव की तैयारी
फडणवीस ने अयोध्या जा रहे कारसेवकों के साथ पोस्ट की तस्वीर
ayodhya ram mandir news : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर रेलवे स्टेशन से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या जा रहे कारसेवकों के साथ नजर आ रहे हैं। फडणवीस ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा आज पुरानी यादें ताजा हो गईं।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में बहुप्रतीक्षित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह सोमवार को किया जाएगा, जिसके अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिस्सा लेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद मंदिर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
फडणवीस ने 'एक्स' पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, 'जब कल (सोमवार) अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा होगा तो यह तस्वीर पुरानी यादें ताजा कर देगी।'
जुनी आठवण...
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 21, 2024
नागपूरहून प्रकाशित होणार्या दै. नवभारतने मला हे छायाचित्र आवर्जून पाठविले. अयोध्येला जाणार्या कारसेवकांची नागपूर रेल्वे स्थानकावर गर्दी उसळली, तेव्हाचे हे छायाचित्र.
छायाचित्रकार शंकर महाकाळकर यांनी ते टिपले आहे. उद्या (22 जानेवारी) अयोध्येत… pic.twitter.com/v3NFbCSY1v
फडणवीस की पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना-उद्घव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा, 'हमें सबूत देने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में शिवसेना के योगदान पर सवाल उठाना बचकाना है। तस्वीर नागपुर रेलवे स्टेशन पर ली गई थी। जबकि हमारे पास अयोध्या में गुंबद (बाबरी मस्जिद का जिक्र) पर शिवसैनिकों के चढ़े होने की तस्वीरें हैं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta











