शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राम मंदिर अयोध्या
  4. CM Yogi adityanath on ayodhya
Last Updated : बुधवार, 17 जनवरी 2024 (08:17 IST)

अयोध्या में अब कभी नहीं लगेगा कर्फ्यू, राम भक्तों को मिलेंगे लड्डू के गोले

yogi adityanath
Ayodhya ram mandir news : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नई अयोध्या में अब कभी कर्फ्यू नहीं लगेगा, बल्कि राम नाम संकीर्तन होगा। अब यहां कभी गोली नहीं चलेगी, बल्कि रामभक्तों को लड्डू के गोले मिलेंगे। 
 
सीएम योगी ने 1990 में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार द्वारा कारसेवकों पर गोली चलाने के आदेश के संदर्भ में यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में कोई पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा रोकने का साहस नहीं करेगा।
 
मुख्यमंत्री योगी ‘हेरिटेज हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट’ के प्रयास के तहत देश के 12 लाख हस्तशिल्पियों द्वारा श्रीरामलला के लिए तैयार विशिष्ट वस्त्र को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपे जाने के मौके पर यह बात कही।
 
लखनऊ में पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा, भारत में राम के बगैर कोई काम नहीं होता।
 
उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत करीब 7000 लोगों को आमंत्रित किया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
दिल्ली में घना कोहरा, थमी ट्रेनों की रफ्तार, 170 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित