सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी की असम सरकार को चुनौती, कहा कि वह डरेंगे नहीं
- अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए दूसरे दिन भी उमड़े राम भक्त
- असम DGP को राहुल गांधी पर FIR के निर्देश, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अवरोधक तोड़े
- Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी ने असम सरकार पर साधा निशाना, कहा- यात्रा कार्यक्रमों की नहीं दे रही अनुमति
- Assam में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वाहनों पर हमला, कांग्रेस ने BJP पर लगाया यह आरोप...
Ayodhya Ram Mandir news | रामलला के दरबार में पहुंचेंगी सरकारें, कैबिनेट समेत मुख्यमंत्री करेंगे दर्शन
Ayodhya Ram Mandir news : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। अयोध्या ही नहीं देशभर के लोग रामलला के दर्शनों के लिए आतुर है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो सके कई राज्यों के मुख्यमंत्री अब अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी अपनी कैबिनेट के साथ 31 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने मंत्रिमंडल के साथ 1 फरवरी को रामलला के दर्शन करेंगे। वहीं 2 फरवरी को उत्तरखंड सरकार का मंत्रिमंडल मंदिर दर्शन के लिए आएगा।
इसके बाद 3 फरवरी को राजस्थान की भजनलाल कैबिनेट का अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। इसके बाद 4 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रामलला को दर्शन को अयोध्या पहुंचेगे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि कैबिनेट ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही भारत के लोगों को भी बधाई दी। पूरा कैबिनेट 22 फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएगा।
मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव भी बुधवार को अपने मंत्रियों के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए आने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta











