1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राम मंदिर अयोध्या
  4. ayodhya ram mandir : crowd of ram bhakts outside temple for darshan
Last Updated : मंगलवार, 23 जनवरी 2024 (08:42 IST)

अयोध्‍या में प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद पहली सुबह, रामलला के दर्शनों के लिए उमड़े राम भक्त

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya ram mandir news : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद पहली सुबह रामलला के दर्शनों के लिए राम भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 3 बजे से ही मंदिर के बाहर दर्शन के लिए कतार लग गई।
 
दर्शन की शुरुआत सुबह 8 बजे से हुई। गर्भगृह में विराजमान आराध्य के साथ नवीन विग्रह को भी श्रद्धालु निहार सकेंगे। रात 10 बजे तक मंदिर में भगवान राम के दर्शन होंगे।
 
अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन 20 जनवरी की सुबह से बंद कर दिए गए थे। आज सुबह ही आम लोगों के लिए मंदिर के पट खोले गए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सके। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सिर्फ विशिष्ट अतिथियों को ही दर्शन की अनुमति दी गई थी।

mgid

 
अब रामलला की 24 घंटे के आठों पहर में अष्टयाम सेवा होगी। इसके अलावा रामलला की 6ह बार आरती होगी। आरती में शामिल होने के लिए पास जारी होंगे। 

aniview

Edited by : Nrapendra Gupta