सम्बंधित जानकारी
- श्री राम ने अयोध्या में ही क्यों जन्म लिया, इन नगरों में क्यों नहीं?
- महाराणा प्रताप की भूमि से पहुंचा 21 तीर्थों का जल, हैदराबाद से चांदी की ईंट
- 64 की उम्र में 8000 KM की पदयात्रा पर निकला श्रद्धालु, भगवान राम के लिए CM योगी को सौंपेंगे स्वर्ण पादुकाएं
- अयोध्या के वह प्राचीन स्थान जहां प्रभु श्रीराम ने किए थे खास कार्य
- भगवान राम की तस्वीर वाली विशेष साड़ी सूरत से भेजी जाएगी अयोध्या
प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की प्रतिमा का नगर भ्रमण कार्यक्रम रद्द
अयोध्या में 17 जनवरी को होना था कार्यक्रम
- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का फैसला
- 17 जनवरी को नहीं होगा प्रतिमा को अयोध्या में घुमाने का कार्यक्रम
- मंदिर परिसर में होगा प्रतिमा भ्रमण का कार्यक्रम
Ayodhaya Ram Mandir : अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 17 जनवरी को प्रस्तावित देव विग्रह के नगर भ्रमण कार्यक्रम को मंदिर ट्रस्ट ने रद्द कर दिया है।
ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रतिमा को पूरे अयोध्या नगर में घुमाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। ट्रस्ट इस दिन राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर प्रतिमा के भ्रमण की व्यवस्था करेगा।
सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर ट्रस्ट ने सुरक्षा कारणों से इस प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने काशी के आचार्यों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया।
अयोध्या प्रशासन के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि जब रामलला की नई प्रतिमा को शहर में ले जाया जाएगा तो श्रद्धालु और तीर्थयात्री दर्शन के लिए उमड़ पड़ेंगे और प्रशासन के लिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा। (भाषा)











