सम्बंधित जानकारी
- इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों के लिए बड़ा सवाल, बैटरी कैसे होगी चार्ज...
- गाड़ियों में अंडों की ऐसी सुरक्षा देख, महिन्द्रा को आया गजब आइडिया
- ऑटो एक्सपो 2018 : देखें महिन्द्रा की फ्यूचर कार (देखें वीडियो)
- ऑटो एक्सपो 2018 : अब भारत में भी मिलेंगी बीएमडब्ल्यू की ये धमाकेदार बाइक्स
- अब ज़माना स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहनों का है, जल्द ही चलाएंगे हम-आप
सिंगल चार्ज में यह कार चलेगी 1000 किमी, टॉप स्पीड 400 किमी...
अमेरिकी कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने एक ऐसी पर्यावरण अनुकूल कार का निर्माण किया है जिसने कार उद्योग में क्रांति ला दी है। टेस्ला की 'रोडस्टर' अब तक की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत है कि यह प्लेन से भी तेज स्पीड से चलती है।
विदित हो कि टेस्ला अमेरिका की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी है। रोडस्टर 4.2 सेकेंड में 0 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। हालांकि अभी टेस्ला ने इस इलेक्ट्रिक कार के टॉप स्पीड का खुलासा नहीं किया है।
कम्पनी के मालिक एलन मस्क ने संकेत दिए हैं कि इलेक्ट्रिक कार रोडस्टर की टॉप स्पीड 400 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा हो सकती है। टेस्ला की स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक कार रोडस्टर में 200kwh बैटरी होगी जो कि एक बार चार्ज होने पर करीब 1,000 किलोमीटर चल सकती है।
क्या होगी कीमत : टेस्ला की इस इलेक्ट्रिक कार के बेस मॉडल की कीमत 1 करोड़ 30 लाख रुपए से शुरू होती है और इसके फाउंडर एडिशन वैरियंट की कीमत 1 करोड़ 62 लाख रुपए से ज्यादा है। इस कार को लेने के लिए कस्टमर्स को पहले से प्री-बुकिंग करानी होगी और 32 लाख रुपए के करीब जमा कराने होंगे।
