Thu, 25 Jun 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. skoda Octavia petrol edition

स्कोडा ने नई आक्टेविया उतारी, शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपए

skoda
नई दिल्ली। चेक कार कंपनी आक्टेविया ने भारत में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान आक्टेविया का पूर्ण नया संस्करण उतारा है। देशभर के शोरूमों में इस मॉडल की शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपए होगी। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में उपलब्ध होगा।
 
पेट्रोल संस्करण दो इंजन विकल्पों 1.4 लीटर और 1.8 लीटर में उपलब्ध है। इसकी कीमत 15.49 से 20.89 लाख रुपये के बीच होगी। आक्टेविया डीजल दो लीटर इंजन विकल्प में उपलब्ध होगी और चार संस्करणों में इसकी कीमत 16.9 लाख से 22.89 लाख रुपए है।
 
स्कोडा ऑटो इंडिया के निदेशक बिक्री सेवा एवं विपणन आशुतोष दीक्षित ने कहा कि आक्टेविया स्कोडा ब्रांड का दिल है। वैश्विक स्तर पर हमने इसकी 60 लाख से अधिक इकाइयां बेची हैं। कंपनी 2001 में इस माडल के साथ भारतीय बाजार में उतरी थी। तब से वह इसकी 90,000 से अधिक इकाइयां बेच चुकी है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
नोटबंदी : अभी भी हो रही है 500 और 1000 के नोटों की गिनती