सम्बंधित जानकारी
- त्योहारों पर कर रहे हैं कार खरीदने की तैयारी, मिल रहा है 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट और कई ऑफर्स
- कम कीमत के साथ शानदार माइलेज देती हैं ये बाइक्स, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान...
- दिल जीत लेगा Royal Enfield Classic 350 का नया लुक, हुआ यह बड़ा बदलाव
- 95 किमी का माइलेज और इतनी सस्ती TVS स्पोर्ट्स बाइक कि भरोसा नहीं होता...
- त्योहारों पर बना रहे हैं कार लेने का प्लान, Hyundai ने नए डिजाइन और इंजन के साथ लांच की यह सस्ती कार, जानिए फीचर्स...
बाजार में धूम मचा देगी जावा की ये नई गाड़ियां, जानिए क्या है कीमत
मुंबई। महिंद्रा एंड महिंद्रा की अनुषंगी क्लासिक लीजेंड्स ने गुरुवार को एक बार ऐतिहासिक मोटरसाइकिल ब्रांड जावा को बाजार में पेश किया है। कंपनी ने बाजार में जावा के तीन नए मॉडल जावा, जावा42 और जावा पैरक पेश किए। इनकी कीमतें 1.55 लाख रुपए से 1.89 लाख रुपए के बीच रखी गई है।
इस वाहन में 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन है जिसमें सिंगल सिलिंडर और डबल क्रेडल चेसिस जैसी विशिष्टताएं हैं।
कंपनी ने जावा, जावा42 की ऑनलाइन बुकिंग भी 15 नवंबर से शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं के लिए ये वाहन सात दिसंबर से उपलब्ध होने लगेंगे। जावा पैरक की बुकिंग भी जल्दी ही शुरू होगी।
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा, हमने अपने दोपहिया कारोबार के अनुकूल उत्पाद पाया है। यह ब्रांड जावा महिंद्रा के मूल्यों के अनुकूल है।
इस मौके पर रुस्तमजी समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बोमन रुस्तम ईरानी और फाई कैपिटल मैनेजमेंट के संस्थापक अनुपम थरेजा भी उपस्थित रहे। ये दोनों कंपनियां भी क्लासिक लीजेंड्स में हिस्सेदार हैं।
