सम्बंधित जानकारी
- Budh margi gochar 2024: बुध का कर्क में मार्गी गोचर, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क
- Budh margi 2024: बुध हुआ मार्गी, 6 राशियों के लिए है बेहद शुभ, सुख समृद्धि में होगी बढ़ोतरी
- Budh uday : बुध का कर्क राशि में उदय, 3 राशियों के लिए नुकसानदायक
- Budh uday : बुध का कर्क राशि में उदय, 3 राशियों के लिए है बेहद ही शुभ
- Budh ast gochar 2024: बुध के सिंह राशि में अस्त का इन 3 राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
Budh Gochar : बुध का सिंह राशि में गोचर, 3 राशियों के अटके कार्य होंगे पूर्ण
Budh gochar in singh: सुख, समृद्धि, वाणी, लेखन, व्यापार और बुद्धि के ग्रह बुध ग्रह 4 सितंबर, 2024 की सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर सूर्य की राशि सिंह राशि में गोचर करेंगे। बुध 14 सितंबर, 2024 को सिंह राशि में अस्त हो जाएंगे। बुध के सिंह राशि में होने से 3 राशियों के अटके कार्य पूर्ण होंगे। क्या आपकी राशि भी इन 3 राशियों में शामिल है। ALSO READ: Budh margi 2024: बुध हुआ मार्गी, 6 राशियों के लिए है बेहद शुभ, सुख समृद्धि में होगी बढ़ोतरी
1. वृषभ राशि: आपकी राशि के बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और अब चौथे भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर के परिणामस्वरूप आपके सभी अटके कार्य अब पूर्ण होने लगेंगे। आपको इस दिशा में अपने प्रयास तेज कर देना चाहिए। आय के सोर्स बढ़ जाएंगे। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। घर परिवार में सुख सुविधाएं बढ़ जाएगी। यात्रा का योग बनेंगे।
2. सिंह राशि: आपकी राशि के बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर अब पहले भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर के चलते आपकी बुद्धि तेज हो जाएगी। इस दौरान आप पहले की अपेक्षा अधिक रचनात्मक हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। करियर और आर्थिक जीवन के लिए यह समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति तय है।ALSO READ: Budh margi gochar 2024: बुध का कर्क में मार्गी गोचर, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क
3. तुला राशि: आपकी राशि के नौवें और बारहवें भाव के स्वामी बुध गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी और करियर में लाभ मिलेगा। पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि होगी। घर परिवार में संबंध प्रेमपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनेंगे। भी लंबित कार्य पूर्ण होने लगेंगे। अविवाहित हैं तो विवाह के बाद भाग्य के द्वार खुल जाएंगे। विवाह के योग भी बन रहे हैं।ALSO READ: Mangal gochar 2024: मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
