1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Mars transit in aries 2022

मंगल राशि परिवर्तन 2022 : 27 जून से कुंभ सहित इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Conjunction of Rahu and Mars
Mangal ka rashi parivartan: 27 जून 2022 सोमवार को मंगल ग्रह अपनी स्वयं की राशि मेष में गोचर करेगा। मंगल के इस राशि परिवर्तन से 5 रशियों को लाभ मिलेगा। आओ जानते हैं कि वे पांच राशियां कौनसी हैं।
 
 
5 राशियों के होंगे अच्‍छे दिन शुरु:
 
1. मेष : मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, साहस और पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगें। मंगल का प्रथम भाव में गोचर होने के कारण आपको स्वास्थ्य से संबंधित अपनी पूर्व की हर परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
2. मिथुन: आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में लाभ होगा। एकादश भाव में मंगल का गोचर आपकी आमदनी में बढ़ोतरी करेाग। पारिवारिक संबंधों को भी मजबूत बनाएगा। 
 
3. कर्क: नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दशम भाव में मंगल का गोचर कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र पर अपार सफलता देने वाला है।
 
4. सिंह: मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। मंगल का नवम भाव में गोचर के दौरान आप आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। 
 
5. कुंभ : आपका पराक्रम बढ़ेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। मंगल आपके तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी के नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार में नए समझौते होंगे। करियर में सफलता मिलेगी। 
अगला लेख
27 जून से मंगल का मेष में गोचर, बनेगा रूचक राजयोग, जानिए खास बातें