तुला राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह। Libra weekly Horoscope
समझौता कर लेना जीवन का सबसे बड़ा हुनर है। समझौते करने से जीवन की कई समस्याओं का हल मिल जाता है। चूंकि आपने ये हुनर सीख लिया है तो कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना आनंदित करेगा। आर्थिक मामलों में हर प्रकार के विकल्पों पर गौर करके ही कोई फैसला लेंगे। छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण समय है लेकिन हिम्मत न हारें। मेहनत के बल पर पर चीज हासिल करना मुमकिन है, ऐसा विश्वास रखें। विपरीत लिंग के जातक के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का बैंगनी
उपाय : पानी की बोतल में कुमकुम मिलाकर जमीन में गाड़ दें।
ALSO READ: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
