Lakshmi narayan yog: सिंह राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, मालामाल हो जाएंगी ये 4 राशियां
Shukra Gochar : शुक्र और बुध ग्रह की सिंह राशि में युति से बना लक्ष्मी नारायण योग 4 राशियों के लिए बेहद शुभ
Shukra Gochar
1. मिथुन राशि : लक्ष्मी नारायण योग से नौकरी और करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ कमाने में आप सक्षम होंगे। धन का संचय आसानी से हो पाएगा। जीवनसाथी के साथ रिलेशन गहरा होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
2. कर्क राशि : लक्ष्मी नारायण योग आपके लिए बेहद ही शुभ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि मिलेगा। कारोबारी हैं तो नए सौदे होंगे और मुनाफा बढ़ेगा। पहले की अपेक्षा ज्यादा लाभ कमाने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। धन संबंधी परेशानी खत्म होगी। धन की बचत अच्छे से हो पाएगी।
3. सिंह राशि : यह योग आपकी ही राशि में बना है जिसके चलते नौकरीपेशा हो या व्यापारी आय के नए सोर्स डेवलप कर पाएंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। यदि आर्थिक तंगी है तो वह दूर होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
4. तुला राशि : लक्ष्मी नारायण योग के चलते आपको नौकरी के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबारी हैं तो लाभ कमाने में कामयाब होंगे। यदि कहीं निवेश किया है तो उससे लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को महत्व दें पाएंगे। लंबी यात्रा का योग बन रहा है।
