सम्बंधित जानकारी
- श्रावण मास में सिर्फ शिव ही नहीं बल्कि पूजे जाते हैं श्रीकृष्ण भी, अपने राशि मंत्र से प्रसन्न करें कान्हा को
- Gupt Navratri 2019: इस बार गुप्त नवरात्रि में बन रहे हैं कौन से शुभ संयोग, 9 काम की बातें
- 17 जुलाई 2019 से हो रहा है श्रावण मास आरंभ, बनेंगे कई शुभ और बड़े संयोग
- यदि आपका जन्म इन तिथियों या इन दुर्योगों में हुआ है तो सावधान, करें ये उपाय
- श्रावण मास व्रत पूजन विधि : 10 सरल बातों से कर सकते हैं भोलेनाथ को प्रसन्न
मेष- आमदनी अच्छी रहेगी
आप किसी सम्मानित कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर समय अच्छा जाने वाला है, काम का बोझ हल्का रहेगा। घर का कोई नौजवान जो किसी से परेशान है, उसके मन को शांत करने में आपको सफलता हासिल हो सकती है। प्रेमी के साथ सुखद समय व्यतीत करने की संभावना है। पैसे की अच्छी आमदनी रहेगी जिससे आप ठाठ-बाट से जी सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर उठाए गए कदम से फायदा मिल सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रह सकता है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : भूरा
