शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 21 june 2024 rashifal
Written By WD Feature Desk
Last Updated : गुरुवार, 20 जून 2024 (12:38 IST)

Vat Purnima Vrat 2024: वट पूर्णिमा के दिन बन रहे हैं 3 शुभ योग, 5 राशियों के चमकेंगे सितारे

21 जून 2024 का राशिफल, 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन

today rashifal
Vat Savitri Purnima 2024: 6 जून को वट सावित्री अमावस्या के बाद अब 21 जून 2024 को वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इसी दिन योग दिवस भी रहेगा और साल का बड़ा दिन भी रहेगा। इस दिन 3 शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। 
 
यह तीन योग हैं:- शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग। इन योगों के निर्माण के कारण वट पूर्णिमा के दिन पूजा करने से अखंड सौभाग्य के साथ ही निरोगी काया और पारिवारिक शांति का शुभ फल मिलता है।ALSO READ: Vat purnima 2024: वट पूर्णिमा का व्रत कब रखा जाएगा, जानिए पूजा का मुहूर्त और पूजन विधि
 
मेष राशि : आपके लिए 21 जून का समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। करियर में शुभ समाचार मिलेगा। करोबारी को लाभ होगा। अगले माह तक आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
 
सिंह राशि : आपके लिए वट पूर्णिमा के दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति के साथ समृद्धि बनी रहेगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कारोबारियों की संपत्ति में वृद्धि होने की उम्मीद है।
 
तुला राशि : आपके लिए यह दिन कर्ज से छुटकारा मिलेने का दिन बन बन सकता है। आए के नए सोर्स बढ़ने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यापारी हैं तो नया अवसर मिल सकता है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। यात्रा के योग भी हैं।
 
मकर राशि : आपके लिए यह दिन खुशियों भरा रह सकता है। सभी परेशानियों से छुटकारा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन की खबर मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। कारोबारी हैं तो मुनाफा कमाने में सफल होंगे। पारिवार में खुशी का माहौल रहेगा।ALSO READ: Vat savitri vrat 2024: वट सावित्री व्रत और वट पूर्णिमा व्रत में क्या अंतर है?
 
मीन राशि : आपके लिए यह दिन घर परिवार में सुख-शांति को लेकर आया है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे लोगों को लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। कारोबारियों को व्यापार में कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। वाहन खरीदने के लिए ये समय सबसे अच्छा है।