1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Tulsi Remedies

घर की तुलसी शुभता के साथ देती है यह 13 लाभ, आप भी जानिए

Tulsi Remedies
हिंदू मान्यताओं में बताया गया है कि हर घर के बाहर तुलसी का पौधा होना अनिवार्य है। आइए जानें 13 लाभ- 
 
इतना ही नहीं, बल्कि जो व्यक्ति प्रतिदिन तुलसी का सेवन करता है, उसका शरीर अनेक चंद्रायण व्रतों के फल के समान पवित्रता प्राप्त कर लेता है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्तों के सेवन से भी देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 
 
जल में तुलसीदल (पत्ते) डालकर स्नान करना तीर्थों में स्नान कर पवित्र होने जैसा है और जो व्यक्ति ऐसा करता है वह सभी यज्ञों में बैठने का अधिकारी होता है। 
 
घर में लगी तुलसी वास्तु दोष भी दूर करने में सक्षम है।
 
प्रतिदिन तुलसी का पूजन करना और पौधे में जल अर्पित करना हमारी प्राचीन परंपरा है। जिस घर में प्रतिदिन तुलसी की पूजा होती है, वहां सुख-समृद्धि, सौभाग्य बना रहता है। 
 
तुलसी का पौधा घर में रखने और पूजन करने से धन की कभी कोई कमी महसूस नहीं होती। अत: हमें विशेष तौर पर प्रतिदिन तुलसी का पूजन अवश्य करना चाहिए। 
 
घर के आंगन में तुलसी का पौधा हो तो घर का कलह और अशांति दूर होती है। 
 
घर-परिवार पर मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है। 
 
इतना ही नहीं प्रतिदिन दही के साथ चीनी और तुलसी के पत्तों का सेवन करना बहुत शुभ माना जाता है। 
 
दही के साथ तुलसी का सेवन करने से कई प्रकार के आयुर्वेदिक लाभ भी प्राप्त होते हैं। 
 
तुलसी का सेवन करने से दिनभर कार्य में मन लगा रहता है। 
 
तुलसी का सेवन करने से शरीर हमेशा ऊर्जावान बना रहता है। 
 
तुलसी का सेवन करने से मानसिक तनाव नहीं रहता। 

अगला लेख
Haridwar Kumbh Mela 2021 : मौनी अमावस्या के दिन जरूर करें ये 7 कार्य, मिलेगा चमत्कारिक लाभ