सम्बंधित जानकारी
- धन, सुख-संपदा और ऐश्वर्य चाहिए तो पढ़ें श्री कनकधारा स्तोत्र का दिव्य पाठ (हिन्दी अर्थ सहित)
- जीवन की हर समस्या का समाधान करेंगे ये 5 उपाय, बृहस्पतिवार के दिन अवश्य करें
- नवग्रह और पितृ दोष की शांति करना है तो जपें ये चमत्कारी मंत्र, पढ़ें 6 खास बातें
- बहुत चमत्कारी हैं श्री गणेश के ये 12 नाम मंत्र, बुधवार को पढ़ेंगे तो जागेगा भाग्य
- हर मंगलवार 11 बार पढ़ें श्री हनुमान चालीसा, निश्चित दूर होगी हर समस्या
गुरुवार के दिन ये 4 सरल उपाय करेंगे तो छप्परफाड़ बरसेगा धन, मिलेगी आर्थिक तंगी से निजात। Astrology Remedies for Jupiter
जीवन की मूलभूत और भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन का होना अनिवार्य हो गया है। ऐसे में आर्थिक तंगी कई समस्याओं का कारण तो है ही, यह आपको कई सामान्य सुविधाओं से भी वंचित कर देता है।
अगर आप भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो इस आलेख में आपको उपाय बताए जा रहे हैं। शास्त्रों में बताए गए ये उपाय आपकी समस्या दूर कर सकते हैं। आइए जानें 4 सरलतम उपाय :-
1. गुरुवार के दिन जब भी आप नहाने जाएं, तो नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डाल लें और इस पानी से स्नान करें। संभव हो तो केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और पूजन करें। इससे आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।
2. अगर आपके लिए संभव हो, तो पीले गुरुवार का व्रत करें। इससे न केवल आर्थिक तंगी दूर होगी, बल्कि आपकी अन्य मनोकामना भी पूरी हो जाएंगी।
3. गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध चढ़ाना, आर्थिक तंगी को दूर कर सकता है। यह उपाय अगर गुरु-पुष्य नक्षत्र में शुरू किया जाए तो और भी शुभ होता है।
4. गुरु को मजबूत और शुभ बनाने के लिए गुरुवार के दिन या हो सके तो प्रतिदिन सुबह के समय भगवान शिव को पीली कनेर का फूल अर्पित करें।
