सम्बंधित जानकारी
- Aaj Ka Rashifal: नौकरी, प्रेम, सेहत के लिए क्या लाया है 04 जून का दिन, जानें किस राशि का चमकेगा भाग्य
- मंगल का मेष राशि में गोचर, क्या होगा 12 राशियों का राशिफल
- Weekly Horoscope 2024 : क्या लेकर आया है जून महीने का नया हफ्ता मेष से मीन राशि के लिए (जानें साप्ताहिक राशिफल 03 से 09 June)
- Aaj Ka Rashifal: व्यापार, नौकरी के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 03 जून का राशिफल
- Aaj Ka Rashifal: आज क्या कहती है आपकी राशि, जानें 02 जून का दैनिक राशिफल
जून में शनि सहित 5 ग्रहों की बदलती गति से इन 5 राशि वालों का सपना होगा पूरा
june 2024 grah gochar : 1 जून को मंगल का मेष में गोचर, 2 जून को बुध ग्रह वृषभ राशि में अस्त, 3 जून को बृहस्पति का वृषभ राशि में उदय, 12 जून को शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर, 14 जून की रात 10 बजकर 55 मिनट पर बुध मिथुन राशि में गोचर और 15 जून को सूर्य का मिथुन राशि में गोचर। इसके बाद 29 जून को शनि का कुंभ राशि में वक्री गोचर होगा। इससे पहले 27 जून को बुध का मिथुन राशि में उदय और 29 जून को बुध का कर्क राशि में गोचर होगा। कुल 5 ग्रहों की गतियां बदल जाएगी। इस बदलती स्थिति के चलते 5 राशियों का सपना होगा पूरा।
1. मेष राशि : आपके लिए जून का ग्रह गोचर बहुत ही शभ फलदायी रहने वाला है। नौकरीपेशा का प्रमोशन होगा और साथ ही वेतनवृद्धि भी होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन में वृद्धि होगी और कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो सोच रखा है वह पूरा होने की संभावना है।
2. वृषभ राशि : आपके लिए यह ग्रह गोचर सुख सुविधाओं का विस्तार करने वाले हैं। आपके सपने पूरे होने वाले हैं और परिवार के साथ आप खुशियों के पल गुजारेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लंबी यात्रा का योग बनेगा। करियर और नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। व्यापार में सोच-समझकर कार्य करें।
3. सिंह राशि : आपके लिए यह ग्रह गोचर आया के नए सोर्स को जनरेट करेगा। पैतृक संपत्ति या फिर अप्रत्याशित स्रोतों से धन की प्राप्ति हो। इससे आपकी आय में इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण संबंध बने रहेंगे। आपकी और आपके जीवनसाथी की तमाम इच्छाओं की पूर्ति होगी। सेहत के प्रति लापरवाह न रहें।
4. कन्या राशि : आपके लिए यह ग्रह गोचर आपके भाग्य को जागृत करेगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतन बढ़ सकता है। व्यापार में मुनाफा बढ़ जाएगा। यदि आप कोई प्रॉपर्टी, वाहन या प्लाट खरीदना चाहते हैं तो मन की मुराद पूरी होगी। लंबी यात्रा से लाभ होगा। परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
5. धनु राशि : आपके लिए यह गोचर पैतृक संपत्ति के माध्यम से अप्रत्याशित धन लाभ करा सकता है। नौकरी में पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे। सेहत में सुधार होगा।
