सम्बंधित जानकारी
- Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानें 19 अप्रैल का राशिफल
- 19 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन
- 19 अप्रैल 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त
- Gajkesari Yog : गजकेसरी योग क्या होता है, कुंडली का सबसे बलवान योग कैसे बदलता है भाग्य
- Aaj Ka Rashifal: नौकरी, व्यापार के लिए लाभदायी रहेगा दिन, पढ़ें 18 अप्रैल का राशिफल
Chaturgrahi Yoga: मीन राशि में चतुर्ग्रही योग से 3 राशियों की किस्मत का पासा पलट जाएगा
Chaturgrahi Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु, बुध और शुक्र पहले से ही बृहस्पति ग्रह की मीन राशि में विराजमान हैं। मंगल ग्रह 23 अप्रैल, 2024 को सुबह 08 बजकर 19 मिनट पर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। इस तरह मीन राशि में 4 ग्रहों की युति बन रही है जिसे चतुर्ग्रही योग कहते हैं। इस योग के चलते 3 राशियों की किस्मत बदलने वाली है।
कर्क राशि : चतुर्ग्रही योग के चलते आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। जितने भी अटके कार्य हैं वे सभी पूर्ण होने वाले हैं। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति तय है। सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। मान सम्मान भी बढ़ेगा। व्यापारी हैं तो पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। लंबी यात्रा के योग हैं।
मिथुन राशि : चतुर्ग्रही योग के चलते आपके व्यापार का विस्तार होने वाला है। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की के योग हैं और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अचानक से धनलाभ होने के भी योग हैं। इस योग के चलते आर्थिक स्थित मजबूत होने वाली है।
धनु राशि : चतुर्ग्रही योग के चलते आपकी सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। भूमि, भवन और वाहन खरीदने के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा है तो नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा से पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।
