सम्बंधित जानकारी
- Kanya Rashi 2021 : कन्या राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
- Tula Rashi 2021 : तुला राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
- Vrishchik Rashi 2021 : वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
- Dhanu Rashi 2021 : धनु राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
- Makar Rashi 2021 : मकर राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
12 दिसंबर 2020, शनिवार के शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
ऋतु- हेमंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-विशाखा
योग (सूर्योदयकालीन)-अतिगंड
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-शनि प्रदोष
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-जरूरतमंदों को काले या नीले कंबल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
अगला लेख
