सम्बंधित जानकारी
- शुक्र की मीन राशि में वक्री चाल, 4 राशियों का होगा बुरा हाल
- आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, जानिए कलश स्थापना का मुहूर्त
- इस बार 'भड़ली-नवमी' पर नहीं होंगे विवाह, अभी जान लीजिए कारण
- विष्णुशयन एकादशी विशेष: क्यों प्रभु कभी नहीं सोते, पढ़ें रोचक जानकारी
- श्रावण माह में इस बार कितने सोमवार हैं और किस तारीख को, जानिए
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ
shukra ka vrishabh rashi me gochar 2025: शुक्र ग्रह 29 जून 2025 की दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं वहां वे 26 जुलाई तक रहेंगे। इस राशि में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत रहने वाली है। इस पूरी अवधि में शुक्र ग्रह पर शनि ग्रह की तीसरी दृष्टि भी रहेगी। शुक्र और शनि में आपसी मित्रता है। शुक्र ग्रह भोग, विलास और कला संगीत को बढ़ाने वाला ग्रह है। आओ जानते हैं कि किन 4 राशियों को होगा फायदा।
1. मेष राशि: आपकी कुंडली में दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होकर शुक्र का दूसरे भाव में गोचर होगा। दूसरे भाव का शुक्र सकारात्मक परिणाम देगा। इसके परिणाम स्वरूप घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च करेंगे। गीत संगीत में आपकी रुचि बढ़ जाएगी। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
2. वृषभ राशि: आपकी कुंडली में आपके लग्न और छठे भाव के स्वामी शुक्र का प्रथम भाव में गोचर होगा। प्रथम भाव में शुक्र के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छा माना जाता है। इसके परिणाम स्वरूप आपका व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। सुख संपदा में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक मामले में भी शुक्र के इस गोचर के चलते आपको लाभ मिल सकते हैं। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
3. कर्क राशि: आपकी कुंडली में चौथे और ग्यारहवें यानी लाभ भाव के स्वामी शुक्र का लाभ भाव में ही गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपकी आमदानी में लाभ होगा। शुक्र ग्रह आपको विभिन्न मामलों में भी लाभ देना देंगे। खासकर भूमि, भवन, वाहन इत्यादि का अच्छा सुख और लाभ मिल सकता है। आप पर्यटन का आनंद ले पाएंगे। भाइयों और मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा।
4. कन्या राशि: पकी कुंडली में दूसरे भाव और नवम यानी भाग्य भाव के स्वामी शुक्र का भाग्य भाव में ही गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप भाग्य में वृद्धि होगी। अर्थात कर्म के अनुसार तो आपको परिणाम मिलेंगे ही, भाग्य का अच्छा सहयोग भी मिलने के कारण किसी भी काम में रुकावट नहीं आएगी। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। घर परिवार या रिश्तेदारी में मांगलिक कार्य भी संपन्न होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
