सम्बंधित जानकारी
- विधानसभा चुनाव में भाजपा को होगी बड़ी हानि, पढ़ें ज्योतिषीय विश्लेषण
- मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में नई सरकारों के शपथ समारोह पर 'अशुभ' साया
- यह 3 राशि वाले होंगे साढ़ेसाती और ढैया से प्रभावित, जानिए कहीं वह आपकी राशि तो नहीं?
- आपकी राशि की बाधा और ग्रह दोष शर्तिया दूर होंगे इस तरह, यह असरकारी उपाय अपना कर देखें
- धनु राशि में सूर्य-शनि की युति के साथ होगा खरमास का प्रारंभ, जानिए कैसा रहेगा देश-विदेश के लिए
नया वाहन लेना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए किस रंग का वाहन होगा आपके लिए लकी (पढ़ें 12 राशियां)। Vehicle purchase colours
यदि आप कोई भी वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो शुभ-मुहूर्त, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के अलावा राशि के अनुसार भी वाहनों के रंगों का विशेष ज्योतिषीय महत्व होता है। आइए जानें अपनी राशि के अनुसार किस रंग का वाहन खरीदें :-
मेष राशि के जातकों को नीला या उससे मिलते-जुलते रंग के वाहन शुभ होते हैं। वहीं काले और भूरे रंग का वाहन नहीं लेना चाहिए।
वृषभ राशि के जातकों के लिए सफेद और क्रीम कलर के वाहन शुभ माने जाते हैं। वहीं पीले और गुलाबी रंग के वाहनों को खरीदने से बचना चाहिए।
मिथुन राशि के जातकों के लिए हरा या क्रीम कलर का वाहन लाभदायक माना गया है।
कर्क राशि के जातकों के लिए काला, पीला और लाल रंग के वाहन शुभ माने गए हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रे और स्लेटी रंग के वाहन शुभ साबित होते हैं।
कन्या राशि के जातकों के लिए सफेद और नीले रंग के वाहन शुभ माने गए हैं। परंतु लाल रंग के वाहन कन्या राशि वाले जातकों को नहीं लेना चाहिए।
तुला राशि के जातकों के लिए काले अथवा भूरे रंग का वाहन शुभ माना गया है।
वृश्चिक राशि के जातकों को सफेद रंग के वाहन खरीदने चाहिए। वहीं काले रंग के वाहन को खरीदने से बचें।
धनु राशि के जातकों को सिल्वर और लाल रंग के वाहन विशेष फलदायी माने गए हैं। वहीं काले और नीले रंग के वाहन नहीं लेना चाहिए।
मकर राशि के जातकों को सफेद, ग्रे और स्लेटी रंग के वाहन लेना चाहिए। यह रंग इन राशि वालों के लिए अच्छे माने जाते हैं।
कुंभ राशि के जातकों को सफेद, ग्रे या नीले रंग के वाहन खरीदने चाहिए।
मीन राशि के जातकों को पीला, नारंगी या गोल्डन रंग का वाहन लाभकारी होता है।
