16 नवंबर तक सूर्य तुला राशि पर, जानिए 12 राशियों पर असर
नवग्रहों में प्रमुख सूर्यदेव कन्या राशि को त्यागकर तुला राशि में 17 अक्टूबर को आ गए हैं, यहां सूर्य देवता 16 नवंबर तक रहेंगे। 16 नवंबर तक सूर्य का आपकी राशि पर प्रभाव कैसा होगा, आइए जानते हैं....
मेष राशि : प्रभाव में वृद्धि होकर प्रतिष्ठा में लाभ मिलेगा। यदि अस्वस्थ हैं तो स्वस्थ होंगे।
वृषभ राशि : बाहरी व्यक्तियों से सहयोग व लाभ की संभावना बढ़ जाएगी। यात्रा के योग भी बनेंगे।
मिथुन राशि: आर्थिक लाभ के योग उत्तम हैं। बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा। धन से संबंधित समस्या का समाधान होगा।
कर्क राशि : नौकरी से संबंधित समस्या हल होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। शासकीय कार्य में प्रगति आएगी।
सिंह राशि : भाग्य में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के कार्य में खर्च होगा। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।