सम्बंधित जानकारी
- Sun Transit in Scorpio : सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए खुशी, किसके लिए क्लेश (12 राशियां)
- Mars transit in Libra : 25 दिसंबर तक मंगल रहेंगे तुला राशि में, जानिए क्या असर हो रहा है हमारी जिंदगी में
- sun transit in scorpio 2019 : वृश्चिक राशि में सूर्य, 12 राशियों में से किसकी कामना होगी पूर्ण
- November Rashi Parivartan : नवंबर 2019 में कौन से 6 ग्रह किस राशि में करेंगे प्रवेश
- Jupiter transit in Sagittarius : 4 नवंबर से गुरु धनु राशि में आ गए हैं, आपके जीवन में क्या असर कर रहे हैं
सूर्य का राशि परिवर्तन : 6 राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत
16 नवंबर यानी कल की देर रात 1 बजकर 7 मिनट पर (17 नवंबर) सूर्य का राशि परिवर्तन हो चुका है। सूर्य इस दौरान तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करने लगा है और 16 दिसंबर तक इसी राशि में रहेगा। जानिए आपकी राशि पर इसका क्या असर रहेगा।
मेष: स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। हालांकि समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में शुभ कार्य संपन्न होंगे। लेकिन लव लाइफ में तकरार हो सकती है। भगवान विष्णु की अराधना करें।
वृषभ: वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन इस दौरान आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। आदित्य हृदय स्तोत्रम का जाप करें।
मिथुन: काम का बोझ बढ़ेगा। लेकिन अतीत में किये गये प्रयासों का फल मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। छोटी मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। श्री कृष्ण की अराधना करें।
कर्क: सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने का भय रहेगा। यात्राओं से लाभ मिलने की उम्मीद है। भगवान शिव की आराधना करें। चमक जाएगी किस्मत
सिंह: गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की होगी। वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। विदेश मामलों में धन लाभ होगा। लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। चमक जाएगी किस्मत
कन्या: आपकी जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए मित्र बनेंगे। पुराने दोस्तों से दूरी बढ़ सकती हैं। बेकार के खर्चों से बचना होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सुबह शाम भगवान की पूजा जरूर करें।
तुला: धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत के लिए भी दिन शुभ है। लेकिन किसी महिला पक्ष से संबंध ज्यादा बिगड़ सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई में सफलता हासिल होगी। यात्राएं सुखद रहेगी। भगवान गणेश की आराधना करें। चमक जाएगी किस्मत
वृश्चिक: स्वास्थ्य काफी बिगड़ सकता है। किसी करीबी से संबंध ज्यादा बिगड़ने के आसार हैं। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। ऑफिस में बॉस से झगड़ा होने के भी आसार हैं। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। उपाय के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु: स्वास्थ्य मामलों में धन खर्च हो सकता है। लंबी यात्राएं करने से बचना होगा। नई योजनाओं पर काम करने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। गायत्री मंत्र का जाप करें।
मकर: इस दौरान आपको जबरदस्त लाभ होने के आसार हैं। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा कर सकते हैं। पदोन्नति की संभावना है। यात्रा सुखद रहेगी। शिव परिवार की पूजा करें। चमक जाएगी किस्मत
कुंभ: गोचर आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाएगा। मानसिक तनाव कम होंगे। कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। नौकरी की तलाश पूरे होने की संभावना है। गरीबों की मदद करें। चमक जाएगी किस्मत
मीन: भाग्य में वृद्धि होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लव रिलेशन बन सकते हैं। रोग से मुक्ति मिलने के आसार हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। शिव चालीसा का पाठ करें।चमक जाएगी किस्मत
